DATE: 18 Apr 2026, Saturday | INDIA'S NO.1 UPDATE PORTAL
Home » सरकारी योजना » Delhi Police Traffic Prahari App 2026: सड़क…

Delhi Police Traffic Prahari App 2026: सड़क पर फोटो खींचो और हर महीने ₹50,000 तक नकद ईनाम जीतो

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने और आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘Traffic Sentinel’ ऐप को एक नए रूप ‘Traffic Prahari (ट्रैफिक प्रहरी)’ के नाम से रीलॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए कोई भी नागरिक दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की फोटो या वीडियो अपलोड करके हर महीने ₹50,000/- तक का नकद इनाम (Cash Reward) जीत सकता है!

Traffic Prahari App: ईनाम की राशि (Monthly Rewards)

रैंक (Rank) नकद ईनाम (Cash Prize)
प्रथम पुरस्कार (1st Place) ₹ 50,000/-
द्वितीय पुरस्कार (2nd Place) ₹ 25,000/-
तृतीय पुरस्कार (3rd Place) ₹ 15,000/-
चतुर्थ पुरस्कार (4th Place) ₹ 10,000/-

किन गलतियों की फोटो खींचने पर मिलेंगे पॉइंट्स?

  • बिना हेलमेट (Without Helmet): दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के सफर करना।
  • रेड लाइट जंप (Red Light Jumping): लाल बत्ती पार करना।
  • गलत दिशा में ड्राइविंग (Wrong Side Driving): ट्रैफिक के विपरीत दिशा में गाड़ी चलाना।
  • खराब नंबर प्लेट (Defective Number Plate): छुपी हुई, टूटी हुई या गलत नंबर प्लेट।
  • फुटपाथ पर पार्किंग (Parking on Footpath): फुटपाथ या जेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ी खड़ी करना।
  • ट्रिपल राइडिंग (Triple Riding): बाइक या स्कूटी पर तीन लोगों का बैठना।

ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Earn Money)

  • सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से Traffic Prahari (Traffic Sentinel) ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए ऐप में रजिस्टर (Sign Up) करें।
  • सड़क पर कोई भी ट्रैफिक नियम टूटते हुए देखें, तो ऐप के कैमरा से उसकी साफ़ फोटो या छोटी वीडियो बना लें।
  • नोट: फोटो में गाड़ी का नंबर प्लेट और आस-पास की जगह (लोकेशन) साफ़ दिखनी चाहिए। GPS और टाइम ऐप खुद ले लेगा।
  • रिपोर्ट सबमिट करें। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद नियम तोड़ने वाले का चालान कटेगा और आपके खाते में पॉइंट्स जुड़ जाएंगे।
  • महीने के अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स (Valid Reports) वाले Top 4 लोगों को नकद ईनाम दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स (Important Direct Links)

Service Name (महत्वपूर्ण सेवाएँ) Direct Link (यहाँ क्लिक करें)
Traffic Prahari App डाउनलोड करें (Android) Click Here
Traffic Prahari App डाउनलोड करें (Apple iOS) Click Here
साफ़ फोटो बनाने के लिए Image Resizer & Premium Tools Click Here
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Official Website) Click Here